जौनपुर: विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही खुशी से झूमे उपभोक्ता | #NayaSaveraNetwork
![]() |
विद्युत उपकेंद्र पर आपूर्ति की कवायद में जुटीं एसडीएम। |
नया सवेरा नेटवर्क
अधिकारियों संग विद्युत आपूर्ति कराने में जुटी रहीं एसडीएम
केराकत जौनपुर। विद्युत अधिकारियों के हड़ताल खत्म होते ही रविवार को सायंकाल विद्युत आपूर्ति शुरू हो गयी। बिजली के आते ही उपभोक्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे खुशी से झूम उठे। हर लोगों ने राहत की सांस लिया। विद्युत अधिकारियों के हड़ताल से क्षेत्र वासियों को बहुत ही जलालत झेलने पर मजबूर होना पड़ा। बिजली के अभाव में पानी के साथ साथ पंखे नहीं चल रहे थे सबसे ज्यादा समस्या लोगों को मोबाइल चार्ज करने की कठिन समस्या खड़ी हो गई थी। अनगिनत लोगों के मोबाइल बंद हो गये थे। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी विद्युत अधिकारियों को लेकर नयी बाजार स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की कवायद में अपने मातहतों तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी व नायब तहसीलदारों के साथ जुटी देखी गयीं तथा बिजली चालू होने के बाद ही एसडीएम नेहा मिश्रा सहित सभी अधिकारियों ने राहत राहत की सांस लिया। केराकत नगर, देवकली, मुफ्तीगंज, जय गोपालगंज, थानागद्दी, पराऊगंज, बजरंग नगर आदि क्षेत्रों में बिजली के चालू होते ही चहुंओर छाया अंधेरा उजालों में तब्दील हो गया और सभी लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। काफी समय से विद्युत की किल्लत को लेकर परेशान हाल उपभोक्ताओं के चेहरों पर बिजली के आते ही खुशी से चेहरे खिल उठे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |