नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। स्थानीय कस्बे के नावघाट पुल के पास पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने चौकी प्रभारी को उक्त पुल के पास बुलाया। वहां पर एक युवक आते हुए दिखा। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया। युवक के पास एक झोले में डेढ़ किलो गांजा मिला। पकड़ा गया आरोपी जयप्रताप सिंह उर्फ डब्बू सिंह पुत्र स्वर्गीय राणा प्रताप सिंह अहमदपुर गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर जफराबाद थाने में आठ मुकदमे पंजीकृत है।
Advt |
0 टिप्पणियाँ