जौनपुर: भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही सभी दु:ख होते हैं दूर:उमानंद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सात दिवसीय कथा के अंतिम दिन किया राम महिमा का बखान
थानागद्दी जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरा में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के सातवें एवं अंतिम दिन मंगलवार को कथावाचक आचार्य उमानंद महाराज ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने राम महिमा का बखान करते हुए नरसिंह भगवान के अवतरण की कथा सुनाई एवं भगवान श्रीकृष्ण की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवो को भगवान के चरणों में सच्चा सुख मिलता है। इसलिए प्रभु के चरणों में ही प्राणी मात्र को सुख का साधन स्वयं ढूंढना चाहिए। यदि मनुष्य प्रभु को सदैव श्रद्धा पूर्वक स्मरण करेगा तभी मनुष्य का कल्याण हो सकता है। मनुष्य को सुख की चाहत है तो जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ दीजिए सभी दुखों का नाश हो जाएगा। भक्तजनों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि संध्या वंदन के समय मनुष्य को भोजन, पति पत्नी का मिलन और विद्यार्जन नहीं करना चाहिए। संध्या वंदन के समय केवल ई·ार की ही आराधना करने से मनुष्य का कल्याण होता है। सूर्य अस्त होने के बाद राक्षसों का बल अधिक हो जाता है। संसार में सुख की चाहत रखने वाले मनुष्य को परमात्मा की शरण में जाने से सुख मिलता है। भागवत कथा के आयोजक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन और उत्तर रेलवे सुरक्षा सलाहकार लखनऊ मंडल रामकुमार पाल ने उपस्थित जनों का धन्यवाद जताया। पूर्णाहुति हवन बुधवार को तथा 30 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
%20%E0%A4%AA.jpg)