![]() |
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं व बच्चियां। |
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के नरहरपुर ग्राम सभा निवासी हीरालाल प्रजापति के निज स्थान पर स्थापित गायत्रीपुरम के परिसर में गायत्री महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चियों ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में सम्मिलित हुर्इं। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नरहरपुर गांव से सुल्तानपुर गांव होते हुए बसरही बाजार से गायत्रीपुरम में पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान मां गायत्री के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस अवसर पर डॉ, सुरेश चंद्र प्रजापति, डॉक्टर सुभाष चंद्र प्रजापति, डॉक्टर रमेश चंद्र प्रजापति, डॉक्टर गिरीश चंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ