जौनपुर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुसहा गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं पिता पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केराकत कस्बा निवासी संतोष कुमार कसौंधन (42) अपने भतीजे निखिल (30) व पुत्र आलोक (18) के साथ बाइक से आजमगढ़ के बिंद्रा बाजार बहन के घर बर्थडे में सम्मिलित होने एक दिन पहले गए थे जहां से बुधवार सुबह वापस घर आ रहे थे। बाइक निखिल चला रहा था। राजमार्ग पर कुसहा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि कुत्ते से टकरा गए। संतोष व आलोक जहां खाई में वहीं निखिल सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रही ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया। जहां निखिल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
![]() |
| Advt |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
%20%E0%A4%AA.jpg)
