![]() |
मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते शिक्षक। |
नया सवेरा नेटवर्क
पं.काशीप्रसाद त्रिपाठी की मनाई गई पुण्यतिथि
सुजानगंज जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र पं.काशी प्रसाद का ऋणी रहेगा। उन्होंने अपने क्षेत्र के लड़कियों को शिक्षित करनें के लिए आदशर््ा कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना करवाई। उक्त बातें उन्होंने रविवार को पं.काशीप्रसाद त्रिपाठी की पुण्यतिथि के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय काशी प्रसाद त्रिपाठी ने हमे अपनी बेटी माना था। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रमाकांत चतुर्वेदी एवं इंदू प्रकाश त्रिपाठी ने भी स्व. त्रिपाठी के जीवन पर प्रकाश डाला। क ार्यक्रम की अध्यक्षता स्व. काशी प्रसाद त्रिपाठी के बड़े पुत्र सेवा निवृत आईएएस ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पाल ने किया तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य राकेश पांडेय ने किया। विद्यालय के प्रबंधक वेद प्रकाश त्रिपाठी ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यार्थी, अध्यापक तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ