नया सवेरा नेटवर्क
विभिन्न हिन्दू संगठनों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
भक्तों के जय श्री राम के नारे से गूंजा नगर
शोभा यात्रा के दौरान रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जौनपुर। रामनवमी के अवसर पर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर में भाजपा, महादेव सेना, बजरंग दल, हिन्दू युवा वाहिनी, कर्णी सेना एवं अन्य हिन्दू संगठनों ने भगवान राम के जन्म दिवस अर्थात रामनवमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इन शोभा यात्राओं को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली के पास नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया। कई दिशाओं से निकली शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया और भण्डारे का भी आयोजन रहा जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में दिवानी तिराहे से भव्य शोभायात्रा रामनवमी पर निक ाली गई। यह शोभायात्रा दिवानी तिराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, रोडवेज होते हुए भण्डारी स्टेशन तक गई। इसी तरह अन्य शोभायात्राएं भी नगर का भ्रमण कीं और इन शोभायात्राओं के साथ डीजे पर भगवान राम के जन्मोत्सव से संबंधित गीत बज रहे थे। कुछ भक्त शोभा यात्रा के दौरान इतना उत्साहित नजर आये कि थिरकते नजर आये। यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे लगाये जा रहे थे। भक्तों के उद्घोष से नगर का इलाका जय श्रीराम केे नारे से गंूज उठा। शोभा यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। चप्पे चप्पे पर पुलिस व पीएससी की प्लाटून लगी रही ताकि शोभा यात्रा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाये। शोभा यात्रा की मॉनिटरिंग पुलिस प्रशासन के अधिकारी स्वंय कर रहे थे।
खेतासराय संवाददाता के अनुसार नगर में गुरु वार की सांय रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें धर्म प्रेमियों का विशाल जन समूह उमड़ पडा। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शोभा यात्रा मण्डल महामंत्री व सभासद मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक) के देखरेख में नगर के गोलाबाजार स्थित रामलीला स्थल से अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ज्योतिषी डॉ. अवनीश सिंह बघेल द्वारा मर्यादा पुरु षोत्तम श्री रामचन्द्र की आरती उतार कर शुभारंभ किया गया। जो मेनरोड से होते हुए चौराहा, ओरियन्टल बैंक, दुर्गा मन्दिर, पुरानी बाजार- संकटमोचन मन्दिर, काली मन्दिर, डोभी मोड़ होते हुए पुन: गोलाबाजार पहुँचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भव्य रथ के साथ रानी लक्ष्मीबाई शिवाजी, महाराणा प्रताप, महंत योगी आदित्यनाथ, शिवा जी महाराज, माता चौकी का अद्भुत झांकिया शामिल रही। इस दौरान पूरा नगर जय श्री के नामों से गूंज रहा उठा। इस शोभायात्रा में नगर के एक दर्जन जगहों पर जलपान कराकर श्रीरामचन्द्र की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा में जगह -जगह महिलाएं छत से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत करतीं रहीं। वहीं कलाकारों ने मुख्य चौराहे पर भगवान शिव ,श्री राम जी की भव्य झांकी प्रस्तुत किया। अंत में शोभायात्रा में शामिल झांकियों में विभिन्न कलाकारों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख सोंधी मंजू अजय सिंह, प्रमुख करंजकला मम्मन यादव ,डॉ.अमलेंद्र गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, आनंद बरनवाल, शांतिभूषण मिश्रा, संजय वि·ाकर्मा, कपूरचन्द्र जायसवाल, प्रद्युम्न तिवारी, धर्मचन्द्र गुप्ता, जगदम्बा पाण्डेय, विक्की गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल,मनीषा सोनी, पुष्पा चौबे, शुभम जायसवाल, विनीता मौर्या, आदशर््ा श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन कृष्णमुरारी मौर्या ने किया। अंत में आयोजक सभासद मनीष कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में वि·ा हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा रामनवमी के पर्व पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा निकलने के पूर्व बजरंगबली हनुमान एवं मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की आरती के बाद अस्पताल से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में अनेक प्रकार की झाकियां निकाली गई। जिसमें मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के मंदिर,भगवान श्री रामचंद्र, बजरंगबली हनुमान की छायाचित्र के बाद मातृशक्ति आगे आगे चल रही थी। इसके बाद बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पैदल एवं बाइक से चल रहे थे। इसके बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा धारण कर एक व्यक्ति चल रहा था और उनके साथ कमांडो के वेशभूषा में दर्जनों लोग चल रहे थे। जो नगर में चर्चा का विषय बना रहा। शोभायात्रा अस्पताल के पास से निकलने के बाद पूरे नगर में भ्रमण कर वापस अस्पताल आने के बाद समाप्त हुई। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, सीओ अतर सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ साथ चल रहे थे।
मीरगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के करियांव मीरगंज बाजार व करौर में रामनवमी के पावन पर्व पर शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमे बाजार सहित आस पास के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरु वार के दिन अनिल कौशल के संचालन में मीरपुर सब्जी मंडी, मीरगंज तिराहे से होते हुए सैकड़ो की संख्या में राम भक्तो का जन सैलाब बाजार होते हुए रामजानकी मंदिर पंगुलबाबा कुटी पर पहंुचा। आगे आगे भब्य झांकी की सुंदरता देखते ही बन रही थी उपस्थित लोगो ने बताया की आज के ही दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में मीरगंज बाजार में भगवान राम की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में करौर में भी आशीष दुबे उर्फ चंचल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सुरेश कुमार पाण्डेय, अनिल कौशल, हिमांशु कौशल, रामनरायन सेठ, लखन उमरवैश्य, आशीष दूबे,अवनीश सिंह, नागेंद्र पटेल,दिनेश चौहान, अनिल, संदीप, रतन,रणजीत, दिवाकर एव समस्त ग्राम व बाजारवासी उपस्थित रहे।
केराकत संवाददाता के अनुसार रामनवमी के पर्व पर शिव सेना एवं अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा गुरूवार की सायं काल सराय वीरू चौराहे से गाजे-बाजे के साथ राम रथ के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। जय श्री राम के गगनभेदी नारों से नगर गुंजायमान हो उठा। जुलूस सराय वीरू चौराहे से प्रारंभ होकर बाईपास मार्ग से होते हुए कोतवाली चौराहा होकर तहसील केराकत नगर भ्रमण करते हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गया। जुलूस में शामिल भक्तगण जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस का नेतृत्व नितिन सोनकर, प्रभाकर सेठ राजू व दिलीप सोनकर समेत दर्जनों हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर पुलिस केअधिकारी व पुलिस कर्मी चक्रमण करते नजर आए।
मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में वि·ा हिन्दू परिषद की नगर इकाई के नेतृत्व में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समूचे नगर को भगवा रंग झण्डे एवं पताको से खूब सजाया। गुरु वार को शाम लगभग छह बजे गाजे-बाजो एवं घोड़े के साथ प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर के श्री मनोकामना सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमानजी मन्दिर से प्रारम्भ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य तिराहे पर पहुँची और वहाँ से वापस होकर गुड़हाई स्थित श्री रामलीला मैदान पर पहुँच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारो से समूचा नगर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा । डीजे पर भक्ति गीतो की आवाज पर लोग थिरकते रहे। नगर भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान नगर में दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालु भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल श्रीराम भक्तों को स्टाल लगाकर शर्बत एवं जलपान कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वि·ा हिन्दू परिषद के प्रान्त सहमन्त्री कृष्ण गोपाल, विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपक शुक्ल , जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, जिला मन्त्री विशम्भर दुबे, जिला सहमन्त्री अमित दुबे, नगर अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल, पण्डित मनोज त्रिपाठी , शिव गोविन्द साहू निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा नेता डॉ अर्चना शुक्ल,राजीव कुमार गुप्ता, राहुल दुबे, प्रमोद सिंह , रोहित सिंह, आलोक गुप्ता पिन्टू, राज कुमार गुप्त, आशीष गुप्त, राज कुमार गुप्त नेता, राजीव केशरी, अमित शुक्ल, रवि दुबे, गणेश गुप्ता, राजू सिंह राणा, देवी प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
सिरकोनी संवाददाता के अनुसार राम नवमी के पर्व पर गुरु वार की देर शाम को कबूलपुर बाजार में रथ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा जोगिबीर बाबा मंदिर से शुरू हुई और राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हुंसेपुर तक गयी। शोभा यात्रा में भगवान राम,व राधा कृष्ण की झांकी देखने के लिए सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसमें शामिल कार्यकर्ता केसरिया झंडा लिए और जय श्री राम का उद्घोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा में सन्नी जायसवाल,मोनू मोदनवाल,विशाल जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, मुकेश जायसवाल, प्रीतम मोदनवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बरसठी संवाददाता के अनुसार मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मदिवस श्रीरामनवमी के अवसर पर गुरु वार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में सजी मनमोहक झांकियां लोगो के आकर्षक का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा बरसठी स्तिथ नरसिंह भगवान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे बाजार व कस्बे का भ्रमण किया। जिसमें भक्तों की भारी-भीड़ रही और जय श्रीराम के गगन-भेदी नारे लगे। शोभायात्रा से पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता व हनुमान जी के स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों में गज़ब का उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवाजन जमकर थिरके रहे। सुरक्षा के लिहाज से बरसठी पुलिस मुस्तैद रही। शोभायात्रा में मुख्यरूप से ब्राह्देव तिवारी, केपी मिश्रा, अवधेश शुक्ला, जितेंद्र दुबे, संतोष मिश्रा, मुकेश सिंह बिसेन, विजय प्रताप बिंद, रतन श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, मेहीलाल गौतम, सीमांत सिंह शानू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में राम जानकी मंदिर द्वारा रामनवमी के पर्व पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा निकलने के पूर्व बजरंगबली हनुमान जी एवं मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती के बाद मुफ्तीगंज बाजार से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में अनेक प्रकार की झाकियां निकाली गई। जिसमें मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर,भगवान श्री रामचंद्र जी बजरंगबली हनुमान की छायाचित्र के बाद मातृशक्ति आगे आगे चल रही थी। इसके बाद बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता पैदल चल रहे थे। केसरिया वेशभूषा में दर्जनों लोग चल रहे थे। शोभायात्रा राममनोहर लोहिया के पास से निकलने के बाद पूरे नगर में भ्रमण कर वापस आने के बाद समाप्त हुई। इस दौरान चौकी प्रभारी एसपी पांडेय हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, सुनील कुमार,आरक्षी निकू चौधरी,भूपेस कुमार, ग्राम प्रधान दिलीप मोदनवाल, प्रवेश कुमार गुप्ता उर्फ गब्बर, आनंद मोदनवाल, मोनू अग्रहरी ,रत्न जयसवाल, विशाल,रंजित ,पवन, आदि लोग शामिल रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ