नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित संगत जी मन्दिर में श्रीराम कथा आयोजित किया गया। संगीतमयी राम कथा में पंचम दिवस राम कथा वाचक अन्तर्राष्ट्रीय कथाकार पं दुर्ग विजय मिश्र द्वारा भक्तों को कथा सुनाते हुए कहा की श्री राम हनुमान की कथा बाली वध कथा सुनाई साथ ही उन्होंने मित्रता को लेकर कहा कि भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता भी एक उदाहरण है। मित्र के दु:ख में मित्र को दु:खी होना चाहिए और सुख में सुखी होना चाहिए। इसके पश्चात आरती किया गया कार्यक्रम का संचालन सभासद भुवने·ार मोदनवाल व आभार प्रदशर््ान समाजसेवी अनिल मोदनवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में पत्रकार विनोद साहू, समाजसेवी भाजपा नेता शीतल अग्रवाल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल,गीता जायसवाल, संतोष अग्रहरी, खुशबू जायसवाल, सुनीता अग्रवाल,रीता जायसवाल, सुशील सेठ बागी, अ·ानी अग्रहरि, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, सुमन गुप्ता, जयप्रकाश अग्रहरि, सीता राम अग्रहरि सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 |
Advt
|
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|