 |
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं स्कूल की छात्राएं। |
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार की रात धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू तथा संचालन अभिषेक मयंक ने किया। रिंकू सोनकर ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जनिशक्षा परिषद के जिला मंत्री रमाशंकर मिश्र,विद्यालय के प्रबंधक उमेश सिंह, रामे·ार सिंह, रविन्द्र गुप्त, धर्मवीर, डॉ. आर के त्रिपाठी, राधेश्याम राय, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
 |
Advt
|
 |
Advt
|
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ