![]() |
किताब का विमोचन करते पूर्व सीएम के साथ अन्य। |
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के भतीजे 7वीं कक्षा के छात्र अनिश यादव द्वारा लिखित पुस्तकों ''दि अननोन प्लेस' एवं 'दि स्पैक्ट्रे कोर्स'' का विमोचन किया। अखिलेश यादव ने इस किशोर लेखक की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महज 9 साल की उम्र में अपनी पहली किताब 'दि अननोन प्लेस' से सबसे कम उम्र के लेखक के रूप में चर्चित अनिश यादव की 12वर्ष की उम्र में दूसरी पुस्तक 'दि स्पैक्ट्रे कोर्स' आई है जिसमें जंगलों और एक दर्लुभ प्रजाति की खोज की कहानी है। जिले की शाहगंज तहसील परवनपुर निवासी अनिश यादव राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के भतीजे हैं। उनके पिता अजय यादव है। अनिश को पियानों वादन का भी शौक है। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष सहित शिवेन्द्र यादव, सिद्धार्थ यादव तथा शहजाद प्रधान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
0 टिप्पणियाँ