 |
पदभार ग्रहण करते नवागत जिलाधिकारी अनुज झा। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को कोषागार के डबल लॉक में पदभार ग्रहण किया। गौरतलब हो कि श्री झा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के मूल निवासी है। उन्होंने बताया कि 2002 में स्नातक की पढ़ाई के उपरान्त 2003 से विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। नौकरी करने के दौरान ही यू.पी.एस.सी. की तैयारी की 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के रु प में जनपद झासी में, ज्वाइट मजिस्ट्रेट के रु प में जनपद मुरादाबाद में, यूपीआरआरडीए के सी.ई.ओ., एडिशनल कमिश्नर मनरेगा, निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, निदेशक, पंचायती राज उप्र लखनऊ एवं मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), उप्र लखनऊ के रु प में सेवा दे चुके है। जिलाधिकारी के रूप में अयोध्या, महोबा, बुलन्दशहर, कन्नौज, रायबरेली में भी सेवा दे चुके है। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि मेघालय चुनाव में प्रेक्षक तैनात थे, चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद आज जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया है। उन्होंने कहा कि जन समस्यायों को त्वरित गति से समाधान करना, केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ शासन की मंशा के अनुकूल जनता तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि जनता दशर््ान, थाना दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अछैबर चौहान, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|