जौनपुर:सेण्ट जेवियर स्कूल में वार्षिक अभिनन्दन समारोह आयोजित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सेंट जेवियर विद्यालय में वार्षिक अभिनन्दन समारोह हुआ जहां कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक मनीष चंद्रा एवं सुनीता चंद्रा, प्रधानाचार्य नूपुर सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही वार्षिक खेल, निबंध लेखन तथा विद्यालय में हुए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों हेतु प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नूपुर सिंह ने बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ नैतिक ज्ञान सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनको एक सफल व्यक्ति बनने के लिए इंसानियत एवं नैतिकता के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी जिसकी समस्त अभिभावकों ने सराहना की।
इसी के साथ विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 का सफलतापूर्वक समापन हुआ और नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के प्रारम्भ तिथि 03 अप्रैल 2023 की घोषणा की गई।
![]() |
| Advt |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
%20%E0%A4%AA.jpg)
