नया सवेरा नेटवर्क
महिला के प्राइवेट पार्ट को किया जख्मी
जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र एक गांव में दुष्कर्म करने में असफल दरिंदे ने एक महिला के प्राईवेट पार्ट में डण्डा डाल दिया। जिसके कारण महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दी है। इस शर्मसार कर देने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मुकदमा दर्ज कराने वाले युवक का आरोप है कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर से करीब सौ मीटर दूर जंगल की ओर गई थी। वहां गांव का ही 28 वर्षीय कुंवर चौहान पहले से मौजूद था। उसने विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। प्रतिरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई। अधिक रक्तसाव होने से विवाहिता अचेत हो गई। काफी देर बाद देर बाद भी वापस न लौटी तो स्वजन खोजते हुए जंगल में पहुंचे। वहां विवाहिता अचेतावस्था में मिली। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। होश में आने पर उसने घर वालों से आपबीती बताई। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार दोपहर बाद रक्तसाव बंद हुआ और विवाहिता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार राय ने बताया कि आरोपित कुंवर चौहान के विरु द्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छानबीन में पता चला है कि आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट को डंडे से क्षति पहुंचाई।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ