जौनपुर: अध्यापिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगवती कॉलोनी में अध्यापिका ने पति से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। प्रयागराज मनफोडगज निवासी नितिमा केसरवानी 40 वर्ष पुत्री संतोष केसरवानी जो आईटीआई जलालपुर में बतौर शिक्षक तैनात थी। बुधवार की सुबह उनकी लाश कमरे में रस्सी के सहारे लटकी हुई पाई गई। जिस समय मौके पर पुलिस पहुंची है इस समय उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल उनके पति के मोबाइल पर लगा हुआ था। देर रात पति पत्नी दोनों के बीच बात विवाद होता रहा है। दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इनकी शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी और इनका पति पीलीभीत में अध्यापक है। सूत्र बताते हैं कि पैसे के विवाद को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इसलिए कि मृतका के पिता की तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी और वह अपनी तनख्वाह का पैसा माता-पिता के ऊपर खर्च कर रही थी। देर रात पति से विवाद होने के बाद नीतिमा ने फांसी लगाते समय वीडियो कॉल लगाकर अपने पति को दिखाया कि वह उसकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रही है। सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मोबाइल का वीडियो आन कॉल रहा जिसे पुलिस ने बंद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ मायके वाले पति के खिलाफ थाने पर तहरीर दे रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
![]() |
Advt |