लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु को दी श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चन्द्रभानु गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी और भारत सेवा संस्थान की ओर से हवन पूजन के साथ श्रद्धांजलि दी गई। राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेयी, भारत सेवा न्यास के अध्यक्ष आरसी त्रिपाठी, उज्जवल रमण सिंह, डा. जेएन मिश्रा, आरके सिंह समेत अन्य ने चन्द्रभानु गुप्त की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। साथ ही नेशनल पीजी डिग्री कॉलेज, नव चेतना केन्द्र, चन्द्रभानु गुप्त स्मारक केन्द्र, रवीन्द्रालय, बाल विद्या मंदिर में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं मोहनलालगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में भी कार्यक्रम भी हुआ।