लखनऊ: स्थापना दिवस पर 16 साहित्यकारों को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- चेतना गौरव सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार रमाशंकर सिंह को मिला
लखनऊ। चेतना साहित्य परिषद के 52 वें स्थापना दिवस का आयोजन रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में किया गया। इस मौके पर संस्था का सर्वोच्च चेतना गौरव सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार रमाशंकर सिंह को, चेतना रत्न सम्मान डॉ. आशुतोष वाजपेयी को और चेतना श्री सम्मान से युवा कवि राजकिशोर नमन को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही समारोह में हरीलाल मिलन को रामजीदास कपूर स्मृति सम्मान, मनमोहन मिश्र को पुष्पा कपूर स्मृति सम्मान, सीतापुर के डॉ. सुनील कुमार सारस्वत को जगमोहन नाथ कपूर स्मृति सम्मान, वरिष्ठ कवि जमुनाप्रसाद उपाध्याय को धर्मांश सम्मान, रमेश चन्द्र सिंघल को विशिष्ट सहयोग सम्मान, अवधेश गुप्त नमन को पंडित शिवशंकर मिश्र स्मृति सम्मान, सर्वेश अस्थाना को चमनलाल अग्रवाल स्मृति सम्मान, युवा कवि एवं कार्टूनिस्ट हरि मोहन वाजपेयी को रमनलाल अग्रवाल स्मृति सम्मान, जगदीश शुक्ल को कृष्ण मुरारी स्मृति सम्मान, भालचंद्र त्रिपाठी को पं रूपनारायण द्विवेदी स्मृति सम्मान, भरतदीप माथुर को जियालाल अग्रहरि स्मृति सम्मान, डॉ. राधेश्याम तिवारी को डॉ. दाऊजी गुप्त स्मृति सम्मान और श्री नवीन शुक्ल 'नवीन' को साहित्य संवर्द्धन सम्मान से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डा. अखिलेश मिश्र ने सम्मानित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. उषा सिंहा ने की।