जौनपुर: डॉ.अवधनाथ पाल दूसरी बार सपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत | #NayaSaveraNetwork
![]() |
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत करते सपा नेता व कार्यकर्ता। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने डॉ अवधनाथ पाल को दूसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जलालपुर के सितमसराय आवास पर जनपद के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का बधाई देने का तांता लगा रहा। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका बखूबी निर्वहन करु ंगा, मेरे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव और आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। सपा वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने अपने समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर फूल माला और लड्डू खिलाकर बधाई दिया। इस दौरान सपा नेता रत्नाकर चौबे ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने से जनपद के सभी नेताओंव कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इनके अध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी। जिला महासचिव युथ ब्रिागेड राजवीर यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव अवधनाथ पाल के नेतृत्व में हमलोग जीतेगंंे। एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद यादव टाईगर ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी आगामी सभी चुनाव जीतेगी। बधाई देने वालों में जफराबाद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवसंत यादव, जिला सचिव प्रदीप यादव बाबा ,राजेंद्र प्रसाद यादव,अनिल दुबे, तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू, विनोद शर्मा, छात्र सभा जिला महासचिव अनिल यादव, अजीत यादव बाबा,दिपक प्रजापति, दयाराम यादव, रामलोचन यादव, लालाजी चौहान, अतुल पाल, विकास यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |