 |
परियोजनाओं का उद्घाटन करते विधायक रमेश सिंह। |
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार को विधायक रमेश सिंह ने लाखों की लागत से बने सीसी रोड, इंटरलाकिंग और मिनी सचिवालय का उद्घाटन किया। साढ़े पांच लाख की लागत से बनने वाली नाली का भूमि पूजन कर शुभारंभ भी किया। वे सबसे पहले त्रिकौलिया गांव पहुंचे विधायक ने मिनी सचिवालय का उद्घाटन किया। उसके बाद वे कानामऊ गांव पहुंच सीसी रोड और इंटर लाकिंग का उद्घाटन करने के बाद यहां बनायी जाने वाली नाली का वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार विकास के सबसे निचले पायदान पर खड़े परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने को कटिबद्ध है। सभा का संचालन बेचन पाण्डेय ने किया। इस मौके पर साधू तिवारी, ह्मदेश तिवारी, रामकुमार उपाध्याय प्रधान,शतिनारायण बिंद, संदीप यादव, प्रेमचंद तिवारी,गौरव सिंह, बिपिन सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। सभा स्थल पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक शिवनंदन मौर्या के द्वारा प्रस्तुत गीतों ने उपस्थितो का मन मोह लिया।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ