नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया 2019 डॉ. नंदिनी गुप्ता रहीं।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनेक कार्य किए। कई योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। आज महिलाएं हर जगह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। बच्चियां देश का भविष्य होती हैं। डीआईजी सीआरपीएफ प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि ग्रुप सेंटर के अंदर संचालित परिवार कल्याण केंद्र से जुड़कर ग्रुप में रहने वाली जवानों की बेटियां और पत्नियों ने कई ऐसे सामान बना रही हैं जिसकी बाजार में काफी मांग है। कई कम्पनियां सम्पर्क करके उत्पाद बनाने का ऑर्डर दे रही हैं।
दिल्ली की एक कम्पनी की मांग पर दो दिन में परिवार कल्याण से जड़ी महिलाओं ने एक क्विंटल गोझिया बना कर दे दिया। मिसेज इंडिया 2019 डॉ. नन्दिनी गुप्ता ने कई मेडल जीता है। कवयित्री ज्योति त्रिपाठी ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के परिवार कल्याण कावा की अध्यक्ष पूनम त्रिपाठी ने अतिथियों को गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूनम त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, कमांडेंट उदय प्रताप सिंह, उप कमांडेंट पीके अटल, सुभाष बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ