जौनपुर: भारत विकास परिषद ने नव संवत्सर का किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत विकास परिषद् की जनपद शाखा द्वारा विक्रम संवत 2080, युगाब्द 5125,चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर बुधवार को नववर्ष की पहली सुबह सूर्य देव को नमन करते हुए मंत्रोच्चार कर अघ्र्य अर्पित किया। अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज ही के दिन ब्राह्मा द्वारा सृष्टि का निर्माण किया गया था। हमारे महापुरु षो द्वारा समय समय पर हिन्दू नववर्ष की परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम मंे प्रान्त पदाधिकारी अतुल जायसवाल अवधेश गिरी, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, विक्रम गुप्त,निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, अतुल सिंह, सतेंद्र अग्रहरी, डॉ. गौरव मौर्या,सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। संचालन सचिव पंकज सिंह ने एवं आभार डॉ. आशुतोष सिंह ने व्यक्त किया।
![]() |
| विज्ञापन |

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

