![]() |
प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति को नगर भ्रमण कराते हुए। |
नया सवेरा नेटवर्क
मडि़याहूँ जौनपुर। स्थानीय नगर के भंडरिया टोला मोहल्ले में स्थित शिवाला मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण व माता अन्नपूर्णा की मूर्ति का नगर भ्रमण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्यों द्वारा पूरे वैदिक वैदिक रीत रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मुख्य यजमान के रूप में विनोद निगम सपत्नीक शामिल हुए। पंडित राजेंद्र पाठक की देखरेख में आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन कर यज्ञ की पूर्णाहुती की गई। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व बड़ी संख्या में पुरु ष व महिलाएं गाजे बाजे के साथ मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ मौजूद रही। भंडारे का आयोजन गुरु वार को किया गया है,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में भोजन कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विवेक निगम, संतोष गुप्ता, विनोद जायसवाल, चंदन केसरी, चंद्रेश निगम, राजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ