![]() |
मां दक्षिणा काली मंदिर में पूजा करते श्रद्धालुगण। |
नया सवेरा नेटवर्क
मां काली के दर्शन पाने के लिये उमड़े भक्त
जौनपुर। शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन ओवर ब्रिाज के नीचे बगल में स्थित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। पूर्वान्चल में ऐसे आकर्षक भव्य कालिका धाम मंदिर की महिमा अत्यन्त निराली है। यहां माँ का दर्शन पूजन एवं श्रद्धा समर्पण करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंगलवार को सुबह मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार कर पूजन अर्चन आरती करके पट खोल दिया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। सुबह से लेकर देर रात्रि तक मां काली का दशर््ान के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। नवरात्रि सप्तमी के दिन नव दुर्गा का सांतवां स्वरूप कालरात्रि है। मां दक्षिणा काली के दशर््ान करने के लिए दूर-दराज से लोग काफी संख्या में यहां पर आते हैं। यहां पर नवरात्रि के पहले दिन से ही मां भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। नवरात्र सप्तमी का दिन कालरात्रि का दिन है। इस दिन माँ दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार किया गया। दशर््ान के लिए आए श्रद्धालु नारीयल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगाए। मां के जयकारे व घंटे घडि़याल की ध्वनि से पूरा वातावरण जागृत हो गया। मंदिर के संचालक व प्रधान पुजारी भगवती सिंह 'वागीश" ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना सन 1984 में हुई। यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ हैं। मां काली कलयुग की एक मात्र महा अधिष्ठात्री देवी हैं। जिसकी कृपा शक्ति से सारा ब्राह्माण्ड संचालित है। अत: कलयुग में काली जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर दलसिंगार वि·ाकर्मा, रामपाल वि·ाकर्मा, एसपी सिंह जाम, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, पप्पू सिंह, अमित निगम, दीपक श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी, मनीष सोनकर, विक्रम गुप्त,सर्वेश सिंह,भानु मौर्या, विपिन सिंह, व वंदेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ