नया सवेरा नेटवर्क
संतोष सिंह अध्यक्ष व सुभाष बिंद चुने गए मंत्री
शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में सम्मानित किए गए रिटार्यड शिक्षक
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। संगठन का निर्माण शिक्षक के हितों के लिए होता। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए यह संगठन मजबूती से खड़ा रहता है। जो अन्य संगठनों के लिए मिशाल है। उक्त बातें उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हंसिया में आयोजित त्रैवार्षिक शिक्षक अधिवेशनव शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आप अपने उज्जवल चरित्र से अपना स्थान स्थापित कर सकते हैं। आपको जो दायित्व मिला है उसको ईमानदारी से करने पर आपको कहीं से झुकना नहीं पड़ेगा। मंचासीन अतिथियों ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक श्रीपाल सिंह, ओमप्रकाश चौरसिया, अहमद अली को शाल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्ररंभ में जिला ईकाई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई का चुनाव कराया गया जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मंत्री सुभाष बिंद सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिला इकाई द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोमेंद्र त्रिपाठी, अतहर अली, विनय कुमार सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, संयुक्त मंत्री यशवंत सिंह, संगठन मंत्री रमाशंकर सिंह, मिथिलेश कुमार चौधरी, जटाशंकर यादव, मनोरमा देवी, प्रचार मंत्री मनीष कुमार सिंह,आडीटर प्रेमचंद यादव संरक्षक श्रीपाल सिंह, अरूण कुमार द्विवेदी, राम सिंह, अजय कुमार सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी त्रिलोचन सिंह ने किया। जिला मंत्री सतीश कुमार पाठक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री रामसिंह राव, जिला मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकरारा मृत्युंजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शाहगंज सजल सिंह, महामंत्री धनंजय मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार निगम, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अर्चना सिंह की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ।
क्ताओं में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद त्रिपाठी,स्वतंत्र कुमार सिंह, शिवप्रकाश सिंह, चन्द्रशेखर यादव, विनोद कुमार जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, उपेन्द्र कुमार, अजीत कुमार, अमित सिंह, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश कुमार शर्मा, इन्द्र मणि पाल, राकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार यादव, सर्वेश कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार यादव, निजामुद्दीन, दुर्गेश कुमार सिंह, ऋषि सिंह, सन्तोष कुमार दुबे,अंजू लता सिंह, भोलानाथ पाल, अखिलेश कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश अम्बेडकर, मानिक चंद, राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार, अनंत कुमार चौरसिया, रोहित सिंह, अनुराग सिंह, विजय प्रताप सिंह, मयंक सिंह, पुनीत मिश्रा, डॉ विनोद कुमार शुक्ल, प्रसून कुमार, ललित कुमार,व ब्लाक के बहुत से शिक्षक, गणमान्य लोग, प्रधान, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत के साथ अपना उदबोधन दिया। सोमेन्द्र त्रिपाठी, सुभाष चंद विंद, विनय कुमार सिंह, राकेश उपाध्याय और होली गीत अनंत कुमार चौरसिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय वि·ाकर्मा ने किया।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ