जौनपुर: टीडीपीजी कॉलेज परिसर में तीन छात्रों के प्रवेश पर लगी रोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आपराधिक मुकदमें के चलते विद्यालय प्रशासन ने उठाया कदम
जौनपुर। पुलिस के साथ साथ विद्यालय प्रशासन ने भी अपराधिक वारदात करने पर छात्रों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। तिलकधारी सिंह महाविद्यालय प्रशासन ने 3 छात्रों को विद्यालय परिसर में घुसने पर रोक लगा दिया है। विगत दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बदलापुर पड़ाव पर स्थित एक दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में तीन छात्र तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के थे जिसमें विद्यालय के प्राचार्य डॉ आलोक कुमार सिंह ने ऋषभ सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी किशनपुर थाना लाइन बाजार। अभिनव कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी धौरहरा थाना जलालपुर और तीसरे हिमांशु सिंह पुत्र रूपेंद्र कुमार सिंह निवासी बिरहतपुर थाना लाइन बाजार समेत 5 नामजद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 63 बटे 2023 धारा 147 323 452 504 506 427 आईपीसी के तहत दर्ज हुई। जानकारी होने पर प्राचार्य डॉ आलोक कुमार सिंह ने तीनों को विद्यालय परिसर में प्रवेश करने से वंचित कर दिया है। पुलिस के साथ-साथ अब अपराधिक कार्य करने वाले छात्रों के खिलाफ विद्यालय की कार्रवाई करने के लिए कमर कस चुका है। यह कार्रवाई विद्यालय प्रशासन ने इसलिए किया है कि आने वाले भविष्य में कोई भी छात्र इस तरह का कदम उठाने से पहले अपने भविष्य पर विचार कर ले।
![]() |
| Advt |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
%20%E0%A4%AA.jpg)
