जौनपुर: किक-बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता में पीयू बना चैम्पियन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: किक-बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता में पीयू बना चैम्पियन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सरायख्वाजा जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के एकलब्य स्टेडियम में अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्वाइन्ट फाइट के 70 किलो ग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानन्द वि·ाविद्यालय, रोहतक की तमन्ना ने स्वर्ण पदक, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की प्रियंका ने रजत पदक तथा अविनाश लिंगम विश्वविद्यालय की काथर््ािका देवी एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की प्रियंका चन्द ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। प्वाइन्ट फाइट के 50 किलो ग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक की रचना ने स्वर्ण पदक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की कोमल भारद्वाज ने रजत पदक तथा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की लौकिता चौहान एवं काजी नजरूल विश्वविद्यालय पं. बंगाल की रिया करमाकर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। प्वाइन्ट फाइट के 55 किलो ग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानन्द वि·ाविद्यालय, रोहतक की प्रीती ने स्वर्ण पदक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की प्रियंका कुशवाहा ने रजत पदक तथा एस0 एन0 डी0 टी0 विश्वविद्यालय, मुम्बई की क्लोरा जेम्स डी कोस्टा एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की संजना सिंह कुशवहा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। प्वाइन्ट फाइट के 60 किलो ग्राम भार वर्ग में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला की भारगवी ने स्वर्ण पदक, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की अंजली ने रजत पदक तथा महर्षि दयान्द वि·ाविद्यालय, रोहतक की तन्नू एवं उत्कल विश्वविद्यालय, उड़ीसा की रोशनी बेगम ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय किक बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता 22-23 वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय ने 104 अंक प्राप्त कर विजेता, महर्षि दयानन्द वि·ाविद्यालय, रोहतक ने 91 अंक प्राप्त कर उपविजेता, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने 57 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान एवं अविनाश लिंगम वि·ाविद्यालय, तमिलनाडू 42 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि महेन्द्र कुमार, कुलसचिव तथा विशिष्ट अतिथि संजय कुमार राय, वित्त अधिकारी, एवं बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक, ने पुरस्कार वितरण किया और ट्राफी प्रदान की। उक्त अवसर पर प्रो ओपी सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद, अजीत प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव, डॉ रामाश्रय शर्मा, सुशील प्रजापति, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, अशोक कुमार सिंह, डॉ राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में तकनीकी निदेशक, अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी अरविन्द शेरवालिया उप्र, मुख्य निर्णायक रिंग विवेक एएस केरला, मुख्य निर्णायक ततामी, सीमा सैनी हरियाणा, आनन्द वालू आन्ध, संजू केरला, अवनीश गौतम, विकास कुमार, अमित कुमार, सोनू सैनी उप्र, दीपक हरियाणा, बल्देव पंजाब, अंजू शर्मा हरियाणा, के समर्थ तमिलनाडु, सतेन्द्र कुमार, उत्तराखण्ड, सलमान उप्र रहे। 

*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन




*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ