नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा कोकन पिलकिछा गांव निवासी विकास गुप्ता ने अंतिम परीक्षा में पूरे वि·ाविद्यालय में तीसरा स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम की जानकारी होते ही तमाम शुभचिंतक उसके पैतृक घर पहुंच बधाई और शुभकामनाएं दी। विकास गुप्ता के पिता शिव कुमार सरकारी अस्पताल के सामने वर्षों से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी के बल पर वे परिवार का लालन पालन व उन्हें शिक्षा दिक्षा दिला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटा विकास पहले से ही पढ़ने लिखने में मेधावी छात्र रहा है। इंटर मीडिएट के बाद वह नीट की तैयारी करने कोटा राजस्थान चला गया। 2018 में उसने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर उक्त वि·ाविद्यालय में एमबीबीएस में दाखिला लिया। जहां उसने बेहतर अंक हासिल कर नाम रोशन किया है।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|