जौनपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 246 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 246 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में  | #NayaSaveraNetwork

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद जोड़े व अन्य।

नया सवेरा नेटवर्क

रामलीला मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा हुआ आयोजन

मड़ियाहूँ जौनपुर। स्थानीय नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को किया गया। जिसमें 251 जोड़ो का विवाह होना था 246 जोड़े विवाह बंधन में बंध सके थे। जिसमें 3 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया गया। जबकि बाकी जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से पंडित शशीधर मिश्र आचार्य पुरोहित समेत तीन ब्रााह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह बंधन में बाधा गया। सामूहिक विवाह योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य पंडाल में ही मौके पर किया जा रहा था। नगर की रामलीला मैदान में शनिवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह की तैयारी कराया गया। सामूहिक विवाह समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने किया। जिलाधिकारी जौनपुर अनुज कुमार झा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर   जोड़ों को प्रमाण पत्र प्रदान किया इस दौरान मडि़याहूं तहसील क्षेत्र के इटाएं गांव से मुस्लिम बेटी शहनाज बानो के साथ बसनी वाराणसी से आए वारिस अली एवं मुस्कान मधुपुर मुंगराबादशाहपुर के साथ गुलाम अली पीठपुर जनपद बस्ती एवं मुस्कान सुजानगंज के साथ सोनू खान निवासी बाहरपुर सुजानगंज का निकाह शेख अनवारूल हक ने मुस्लिम रीति रिवाज से कराया। इसके अलावा बरसठी, रामनगर, मडि़याहूं, रामपुर विकास खंड दर्जनों गांव के करीब 246 दूल्हा एवं दुल्हन की जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधे। विवाह के बाद दुल्हनों को विदाई के रूप में सूटकेस, नाक कील, पायल, बिछिया, चूड़ीकेश, कपड़ा के अलावा 35 हजार खाते में भेजा गया। टोटल 51 हजार का सामान प्रत्येक जोड़ों में वितरित किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अपना दल एस के मडि़याहूं विधायक आरके पटेल, एवं भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ  पप्पू पंडित राज कृष्ण शर्मा अजय मिश्रा भैया राम पटेल के अलावारामपुर विकासखंड अधिकारी रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी मडि़याहूं लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी मडि़याहूं अशोक कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ शशि शेखर, परियोजना निदेशक राकेश त्रिपाठी उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार समेत कोतवाली प्रभारी मडि़याहूं ओम नारायण सिंह मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ शशि शेखर सिंह ने बताया कि अभी तक 246 लोगों का विवाह संपन्न कराया गया है किन्ही कारणों से 5 जोड़ें पहुंच नहीं पाए थे।

*Admission Open 2023-24  तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर  दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष  सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक  डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य  #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन



*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ