नया सवेरा नेटवर्क
श्राद्धकर्म स्थल का विधायक ने किया लोकार्पण
बदलापुर जौनपुर। नगर पंचायत स्थित मिडिल स्कूल परिसर के निकट स्व. राम समुझ शर्मा की स्मृति में श्राद्ध कर्म स्थल का निर्माण समाज सेवी संजय कुमार शर्मा निवासी सरोखनपुर द्वारा कराया गया। जिसका लोकार्पण स्थानीय विधायक रमेशचन्द्र मिश्र के द्वारा हुआ। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा समाजसेवी संजय शर्मा द्वारा कराए गए निर्माण कार्य से श्राद्ध कर्म के लिये क्षेत्र के लोगो को सहूलियत मिलेगी। इस कार्य को व्यापारियों को पहले ही किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाजसेवी संजय शर्मा द्वारा मंचासीन भाजपा जनों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम संचालन अधिवक्ता सुनील सिंह, अध्यक्षता गंगा प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री सत्यम सिंह, प्रतिनिधि गंगा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह शक्ति, ब्लाक प्रमुख विनय सिंह, जय कुमार सिंह, दिलीप जायसवाल, धनंजय सेठ, साहेब लाल चौधरी, जिलामंत्री सुनील तिवारी, राज देव सिंह मुन्नाशमॉ शशी शर्मा सोनू शुभम शर्मा सहित अन्य भाजपा पार्टी के लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
AD |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ