जौनपुर: शिक्षा से देश एवं समाज का होता है विकास:बृजेश सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हर्षोल्लास के साथ मना माँ राजदेई विद्यालय का वार्षिकोत्सव
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के माँ राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरौली का वार्षिकोत्सव रविवार को स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति से भावविभोर होकर मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने स्कूल की सराहना की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत एवं संस्कृत कार्यक्रम से अतिथियों का स्वागत वंदन किया। प्रबंधक अशोक कुमार यादव ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर बृजेश सिंह प्रिंसू ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना जरूरी है। शिक्षा से समाज और देश दोनों का विकास होता है। संचालन ओम प्रकाश यादव ने किया। प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने आभार जताया। इस मौके पर इंदेश कुमार यादव गुड्डू, नदीम अहमद, शकील अहमद खान, बाबर सिद्दीकी, सुरेंद्र कुमार यादव,शेषनाथ पांडेय, राम अजोर यादव आदि शिक्षक छात्र उपस्थित रहे।