जौनपुर: दबंग ने किशोर को गोली मारकर किया घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। बाजार से घर जा रहे एक किशोर को एक दबंग ने रोककर गोली मार दी। गोली का छर्रा किशोर के कनपटी के पास लगा है। घायल किशोर को गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव का है। बगथरी गांव निवासी 15 वर्षीय रामआदशर््ा यादव और गुलशन सरोज दोनों एक बाइक से बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में सुखराम मेमोरियल स्कूल के पास केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के खटहरा गांव का एक मनबढ़ युवक पहले से ही खड़ा था। आरोप है कि दबंग ने राम आशीष और गुलशन को रोक लिया। फिर गुलशन का गला दबाकर भाग जाने को कहा जब दोनों जाने लगे तो उसने दोनों को फिर रु कने को कहा ज़ब दोनों नहीं रु के तो दबंग ने दोनों को लक्ष्य कर तमंचे से फायर कर दिया। छर्रा लगने से राम आशीष घायल घायल हो गया। फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ गौरव शर्मा सहित थाना प्रभारी गौराबादशाह पुर मौके पर पहुंच गए और घायल से घटना के संदर्भ में पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं पड़ी थी।
![]() |
विज्ञापन |