जौनपुर: आप ने बुलडोजर आहुति यज्ञ का किया कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork
![]() |
बुलडोजर आहुति यज्ञ करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता। |
नया सवेरा नेटवर्क
विसर्जन घाट पर जुटे कार्यकर्ता
जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने रविवार को बुलडोजर आहुति यज्ञ का कार्यक्रम विसर्जन घाट सद्भावना पुल के नीचे दोपहर में आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव एच.एन तिवारी,काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन वि·ाकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव डॉ अमित श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ पूजा सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, बबलू गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर ,शशिधर चौहान, संजय पाल, मोहम्मद इस्लाम, अनुराधा श्रीवास्तव ,इसरावती विंद इत्यादि लोग मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम की सूचना आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया। बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि लगातार हो रहे गरीबों और मजदूरों के ऊपर मुख्य्मंत्री आदित्यनाथ योगी जी का बुलडोजर अत्याचार कर रहा है और अडानी के महा घोटाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज उठा रही है और इसीलिए आज आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में बुलडोजर आहुति यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है अप कानपुर में जो ब्रााह्मण परिवार के साथ निंदनीय घटना घटित हुई है उसकी हम पूरी तरह निंदा करते हैं और प्रशासन से यह मांग भी करते हैं कि पीडि़त ब्रााह्मण परिवार के साथ न्याय किया जाए। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कानपुर में ब्रााह्मण परिवार के साथ हुई घटना का निंदा करते हुए कहा कि जनपद में जहां कहीं भी अगर अलग तरीके से गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा तो आम आदमी पार्टी इसका पूरी तरह विरोध करेगी और किसी भी हाल में गलत तरीके से गरीबों की जमीनों पर कब्जा या बुलडोजर चलाने नहीं दिया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि यह बहुत ही गलत बात है कि बुलडोजर सिर्फ गरीबों के घरों पर चलाया जा रहा है किसी उन भाजपा के नेता जो गलत कार्य कर रहे हैं उनके घरों पर बुलडोजर नहीं जाता है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एचएन तिवारी ने कहा कि आज के बुलडोजर यज्ञ आहुति कार्यक्रम से हम यह संदेश दे रहे हैं कि गलत तरह से जो बुलडोजर चलाया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए।
![]() |
| विज्ञापन |

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)

