जौनपुर: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। क्षेत्र के फतेहगंज निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक मनीराम गुप्ता 68 वर्ष के निधन पर साथी शिक्षको ने शोक जताया है। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय,प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ,डॉ संजय कुमार रजक,हरिश्चंद्र,शैलेश चतुर्वेदी सहित शिक्षको ने शोक जताया साथ ही उनके छोटे पुत्र पत्रकार राजेश गुप्ता मुन्नू से मिलकर क्षेत्रीय पत्रकारों ने शोक जताया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में लल्लन उपाध्याय,शरद सिंह,सुशील सिंह , विनोद यादव,अनिल यादव शेरबहादुर यादव ,सौरभ सिंह, आजाद यादव ,संतोष यादव मुकेश यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।