जौनपुर: एसपी ने थानों का किया औचक निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: एसपी ने थानों का किया औचक निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक/जफराबाद जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने शनिवार की शाम को चंदवक थाने का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक थाने में पहुंचने पर सभी पुलिस कर्मी एलर्ट मोड में हो गए। एसपी ने थाने के सभी अभिलेखों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह को कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अराजक तत्वों व अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा जनता से बेहतर संबंध बनाएं रखने व उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने सहकर्मियों संग चंदवक बाजार का भ्रमण भी किया। जफराबाद संवाददाता के अनुसार नवागत एसपी अजय पाल शर्मा ने शनिवार की शाम को जनपद में आने के बाद स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया।  उनके अचानक थाने में पहुंचते ही हलचल मच गई। एसपी ने थाने में पहुंच कर थाने के सभी रजिस्टरों,अभिलेखों,मेस,थाना परिसर,बैरक, नई बनी आवासीय बिल्डिंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिया। साथ ही आगन्तुक रजिस्टर व महिला हेल्प डेस्क को सही रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही थाने क्षेत्र के सभी अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उनके जाने के बाद मातहतों को राहत हुई।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ