जौनपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया इमाम हुसैन अ.स. का जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया इमाम हुसैन अ.स. का जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork

नगर के सिपाह चौराहे पर श्रद्धालुओं द्वारा लगाई गई सबील

नया सवेरा नेटवर्क

जगह जगह लगी सबील, नज्र कराकर बंाटी गई मिठार्इंयां

जौनपुर। इस्लामी माह के शाबान महीने के 3 तारीख को हज़्ारत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ) के नवासे व हज़्ारत अली (अ.स.) के पुत्र हज़्ारत इमाम हुसैन अ.स. के जन्मदिवस पर शुक्रवार को नगर में कई स्थानों पर शरबत की सबील, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाईयां व अन्य सामान लोगों में वितरित कर आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने घरों में मीठे पकवान बनाकर नज्र दिलवाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबाकरबाद पेश की। इसी क्रम में नगर के सिपाह चौराहे पर कैंप लगाकर हर राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, फल, वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने मानवता को बचाने के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया था। आज उनका जन्मदिन हम लोग मना रहे हैं। ऐसे में उनके पैगाम को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का मकसद हम लोगों का है जिससे कि आपसी भाईचारा व सौहार्द बना रहे।  इस अवसर पर मजहर हैदर, जीशान हैदर, इरफान हैदर, इशरत अली, फैज अब्बास, अशर््ाी हैदर, महशर अब्बास, हसन अब्बास सहित तमाम अनुयायी उपस्थित रहे।

*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन

*तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | संस्थापक-दिवस-समारोह | स्थान : मार्कण्डेय सिंह सभागार | समय : दिनांक 26 फरवरी 2023, दिन रविवार, पूर्वाह्न 11 बजे | मुख्य अतिथि : डॉ. के.पी. सिंह - पूर्व कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, पूर्व निदेशक आई.आई.टी. बी.एच.यू. | दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष | सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक | डॉ० वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य*
Advt

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ