जौनपुर: मारपीट में पांच घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के निजामपुर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मोबाइल पर मिस्डकाल को लेकर दो पक्ष आमने सामने भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डंडे व र्इंट पत्थर से दोनों तरफ से उक्त गांव निवासी विजय (15) पुत्र स्व भोला रंभा देवी (40) पत्नी स्व भोला व पूजा (18)पुत्री स्व भोला व दूसरे पक्ष से अशोक बिंद (40) पुत्र बनवारी व लीलावती (32) पत्नी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहंुची कोतवाली पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर रंभा व पूजा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।