नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मलाड पूर्व स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञानोदय विद्यामंदिर में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्यामदेव बी.यादव का सेवा साफल्य सम्मान समारोह बहुत ही यादगार ढंग से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि माध्यमिक विभाग की पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं ट्रस्टी शीला सिंह, अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक आई .पी .सिंह
एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक आर. पी. सिंह, नरेंद्र प्रसाद मिश्रा , प्राथमिक विभाग की पूर्व प्रधानाध्यापिका मालती सिंह, पूर्व वरिष्ठ शिक्षक अवधराज यादव, माध्यमिक विभाग के प्रधानाध्यापक संजय एल सिंह, प्राथमिक विभाग के मुख्याध्यापक प्रद्युम्न सिंह, पर्वेक्षक राकेश सिंह अतिथियों का स्वागत एवं संचालन वरिष्ठ शिक्षक नंदकिशोर चौहान ने किया। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया।
गौरव मूर्ति श्याम देव यादव के संबंध में मुख्य अध्यापक आई. पी. सिंह , पी. जी. सिंह, आर. पी .सिंह, वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षक सेना मुंबई उपाध्यक्ष मनीराम रामनिहोर यादव ,आर. टी. सिंह, ए.आर. यादव, उमेश चंद्र यादव सहित कई लोगों ने श्री यादव की कर्मठता और विद्वता के विषय में अपने विचार व्यक्त किया।वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा पाटिल, सोनल सिंह, प्रिया शर्मा, मृत्युंजय पांडे, नेहा सिंह, चंद्रकला सिंह, नवनाथ सांगले, राधे सिंह, अविनाश पाटिल, धनवीर सिंह, उदय भान सिंह, छाया ए सिंह, नीलू सिंह, सरोज यादव, राधा सिंह, मनीषा सिंह, अनिल त्रिपाठी, अजय सिंह, रामजगी शर्मा, पंधारी मौर्या, सुनंदा, ओम प्रकाश प्रजापति , राजेश विडलान आदि लोगों ने गौरव मूर्ति को सेवानिवृत्ति के पश्चात के सुखमय जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं। आभार प्रदर्शन प्राथमिक के मुख्याध्यापक पीजी सिंह ने किया।
Ad |
0 टिप्पणियाँ