फिर विवादों में विनोद कांबली, नशे में वाइफ पर फेंका कुकिंग पैन, पुलिस ने दर्ज किया केस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनपर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। विनोद कांबली की पत्नी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी है। उनकी पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने नशे में उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर हुई जब कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दीं। इसके बाद वह किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर उनकी पत्नी पर फेंक दिया।