पठान के नाम एक और रिकॉर्ड, 10 दिन में बनी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। शाहरुख खान का क्रेज उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए दस दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई ने बायकॉट गैंग को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। पठान सिर्फ 10 दिन में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म्स की ‘पठान’ हर गुजरते दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। यह फिल्म घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रूप से आगे बढ़ रही है और अब केवल 10 दिनों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। शाहरुख की फिल्म पठान आमिर खान की फिल्म दंगल के रिकॉर्ड को भी तोड़ने में कामयाब रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख की फिल्म 'पठान' ने मूल हिंदी फिल्म के लिए दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 10 दिन में 'पठान' ने दुनिया भर में 729 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूल हिंदी फिल्म बन गई है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' ने दूसरे शुक्रवार के अंत तक लगभग 34 मिलियन डॉलर कमाए, जिससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई लगभग 729 करोड़ रुपये हो गई। इसके साथ 'पठान' आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ने में कामयाब रही, जिसने 10 दिन में दुनिया भर में 702 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि ‘पठान’ 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।

पठान का थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर रन जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने डोमेस्टिट बॉक्स ऑफिस पर अब तक 387 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 729 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। शाहरुख के फैंस उनकी यह सफलता देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म से शाहरुख ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम भी दमदार भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी कैमियो रोल में दिखे। फिल्म की कमाई बता रही है कि यह मूवी दर्शकों को कितनी ज्यादा पसंद आ रही है।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ