लखनऊ: यथार्थ गीता महोत्सव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। चिनहट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को यथार्थ गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शाम को महोत्सव में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से भाजपा नेता अरुण राय ने उपमुख्यमंत्री जी को सद्गुरु स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज द्वारा रचित यथार्थ गीता भेट की। उपमुख्यमंत्री ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। भक्तो को यथार्थ गीता का नि:शुल्क वितरण किया गया। भजन संध्या में गायक डीएन यादव और बुलबुल के भजनों ने शाम को भक्तिरस से भर दिया।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

