168 रन से जीता भारत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • न्यूजीलैंड 66 रन पर ऑलआउट, सीरीज 2-1 से अपने नाम की

अहमदाबाद। टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। अहमदाबाद में हुए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने शुभमन गिल के इस फॉर्मेट में पहले शतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 12.1 ओवर में 66 रन के स्कोर पर ऑलराउट हो गई। हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। पंड्या ने ब्लेयर टिकनर एक रन, लोकी फर्ग्युसन शून्य, ग्लेन फिलिप्स 2 रन और फिन एलेन 3 रन के विकेट लिए। जबकि अर्शदीप सिंह ने मार्क चैपमैन को (शून्य) और ड्वेन कॉन्वे (एक रन) को चलता किया। वहीं, शिवम मावी ने ईश सोढ़ी (शून्य) और मिचेल सेंटनर को चलता किया। एक विकेट उमरान मलिक को मिला। उन्होंने माइकल ब्रेसवेल (8 रन) को बोल्ड किया।

  • गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

सीरीज के पहले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे गिल ने इस पारी में 63 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जमाए। राहुल त्रिपाठी ने 44, कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 24 रन बनाए। गिल टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट ने पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी। गिल ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी की। डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर और ईश साेढ़ी को एक-एक विकेट मिला।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ