जौनपुर: ग्राम चौपाल की तैयारी, की जायेगी डिजिटल डायरी | #NayaSaveraNetwork

ग्राम चौपाल की तैयारी, की जायेगी डिजिटल डायरी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: ग्राम चौपाल की तैयारी, की जायेगी डिजिटल डायरी | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शुक्रवार से जनपद में शुरू हो रहे ग्राम चौपाल के आयोजनों के एजेंडा बिन्दुओं और फोटोग्राफ्स की डिजिटल डायरी तैयार की जायेगी जिसे जिले स्तर पर सुरक्षित रखा जायेगा। शासन के आदेशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को जनपद की प्रत्येक विकासखण्ड में दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल के आयोजनों का रोस्टर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसमें 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' की थीम पर ग्राम स्तर पर शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के साथ ग्राम विकास के विभिन्न कार्यक्रमों और निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी स्वयं किसी गांव की ग्राम चौपाल में शामिल होंगे। ग्राम चौपाल के आयोजनों का व्यापक प्रचार- प्रसार किया जायेगा। चौपाल में जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।कुल पांच प्रारूपों पर ग्राम पंचायत के बाहर रहने वाले नागरिकों, संभ्रांत नागरिकों, खिलाडि़यों, ग्राम चौपालों की साप्ताहिक प्रगति का विवरण एवं गांव के सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का विवरण तैयार किया जायेगा। ग्राम चौपाल में शामिल होने वाले अधिकारी उसी गांव में पुन: एक माह बाद जाकर समस्या निराकरण के सम्बन्ध में फीड बैक प्राप्त कर उससे मुख्य विकास अधिकारी को अवगत करायेंगे। अच्छा कार्य करने वाले जन प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा। इस सम्बन्ध में विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी की प्रधान श्रीमती सरोज सिंह कहना है कि जनपद स्तर पर जारी रोस्टर में उनकी ग्राम पंचायत के लिए 17 मार्च की तिथि ग्राम चौपाल के लिए निर्धारित की गई है।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Happy New Year 2023 : LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ