जौनपुर: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की बैठक संपंन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
29 को संघ का मनाया जायेगा स्थापना दिवस
जौनपुर। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की एक आवश्यक बैठक कार्यालय शारदा टॉवर पर सोमवार को अध्यक्ष आईबी सिंह की अध्यक्षता में संपंन हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 जनवरी को संघ का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही नये सदस्यों को सदस्यता दिलाने पर भी विचार किया गया। इस मौके पर जावेद अहमद, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, कुंवर दीपक सिंह, हसनैन कमर दीपू, राजन मिश्रा, अजीत सिंह, विद्याधर राय विद्यार्थी, राज सैनी, मसूद अहमद, कुंवर नीतीश, आमिर अब्बास, मोहम्मद उसमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अबुल खैर को संघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई। संचालन महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |