नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा में गुरुवार की देर रात 2 पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने ईंट पत्थर चलाने का आरोप भी लगाया। ईश्वरचन्द्र ने बताया कि हम लोग अपने दरवाजे पर गणतंत्र दिवस मना रहे थे उसी समय बगल के राजन ,साजन,राज,निगम तथा अन्य लोग आकर मारपीट करने लगे। उन लोगों ने ईंट पत्थर भी चलाये,जिससे हम लोगों को काफी चोट आयी। पीड़ित ईश्वरचन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गयी।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ