जौनपुर: स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति स्थापना दिवस समारोह समिति के कार्यालय पर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अशोक अस्थाना के आवास (कायस्थ कल्याण समिति के कार्यालय) पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक अस्थाना ने किया। भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संस्थापक सदस्य इंजीनियर आरडी श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में बताया कि स्थापना किन परिस्थितियों में हुई, कितने संघर्षों से समिति के संस्थापक सदस्यों के अथक प्रयास से आज समिति ने जनपद में अपना विशिष्ट स्थान बना लिया है। समिति के सभी सदस्यों को उन्होंने हार्दिक आशीर्वाद दिया और कहा कि समिति इसी तरीके से निरंतर प्रगत करती रहें। 

समाज के लिए कुछ कार्य करते रहें। हम संस्थापक सदस्यों की कायस्थ कल्याण समिति की स्थापना का उद्देश्य जिसे हम फलीभूत होते हुए देख रहे हैं। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयाल सरन, महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। 

इस अवसर पर प्रदीप श्रीवास्तव 'पप्पू भैया 'प्रदीप श्रीवास्तव डी.ओ, प्रदीप अस्थाना सुनील अस्थाना, सुशील श्रीवास्तव ज्ञानचंद श्रीवास्तव, महिला शाखा की अध्यक्ष मधुलिका अस्थाना, महासचिव ज्योति श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अमित खरे, आलोक रंजन श्रीवास्तव, ज्ञानचंद श्रीवास्तव गिरधरलाल, अमित अस्थाना, डॉ धनंजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव आलोक रंजन सिन्हा, राम मोहन अस्थाना रहे। कार्यक्रम का संचालन विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। अन्त में अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अस्थाना ने  उपस्थित सभी चित्रांश बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ