जौनपुर: नपा अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को बांटी वर्दी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नपा अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को बांटी वर्दी | #NayaSaveraNetwork

सफाईकर्मियों को शीतकालीन वर्दी बांटती माया टंडन।


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में गुरूवार को नगर पालिका परिषद की  अध्यक्ष माया टण्डन द्वारा नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को शीतऋतु में सुरक्षा की दृष्टि से शीतकालीन वर्दी का वितरण कर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर उपस्थित स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस कार्य की सराहना करते हुए नपा अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र यादव व अवधेश यादव सफाई निरीक्षक, अनिल कुमार यादव कार्यालय अधीक्षक, मनोज यादव स्टोर कीपर, रमेश, तुषार यादव, राहुल सेठ, स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी असलम शेर खॉ व कमरूद्दीन तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network* Ad
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ