जौनपुर: लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य:मनीष कुमार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य:मनीष कुमार | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

शाम ए गज़ल चैरिटी में जुटे डॉक्टर्स,बांटे कंबल

जौनपुर। नगर के एक होटल में रघुवंशी ग्रुप व जारा इवेंट द्वारा शाम ए ग़ज़ल चैरिटी इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की ऐसे आयोजन जनपद में होते रहने चाहिए जो जरूरतमंदों के सहयोग हेतु काम आए। उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और शासन प्रशासन के साथ साथ समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए जिससे कि लोगों की और मदद हो सके। आज इस कार्यक्रम में ये देखने को मिला कि सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं उम्मीद है कि ये आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ बीएस उपाध्याय, डॉ विनोद प्रसाद सिंह, डॉ अजीत कपूर, डॉक्टर एसके सिंह, डॉक्टर सुभाष सिंह शामिल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से इलाहाबाद के गायक कलाकार संदीप द्विवेदी ने सभी का मन मोह लिया। आगंतुकों का स्वागत आयोजक हर्ष वर्धन रघुवंशी ने किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजक सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर डॉ अशोक सिंह, यूपी सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह व पप्पू रघुवंशी, शिवम कृष्णा रघुवंशी, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर इंद्र सिंह, डॉ शशांक श्रीवास्तव, डॉक्टर जावेद पप्पू, शकील अहमद, डॉ मनोज वत्स, जितेंद्र यादव, सोनी सिंह, अफसाना, निशा सिंह, डॉक्टर नवीन सिंह, डॉक्टर जेएस सिंह, स्प्रेहा सिंह, डॉ अरु ण कुमार मिश्रा, विपुल सिंह के अलावा जनपद के डॉक्टर आदि उपस्थित रहे।

*भारतीय जनता पार्टी,उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेता  व सुप्रसिद्ध समाजसेवी भाई पुष्पेन्द्र सिंह जी की तरफ़ से मछलीशहर-जौनपुर की महान जनता को नव वर्ष-2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @PushpendraBJPUP #HappyNewYear2023*
Ad

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network* Ad
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें