नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सांस्कृतिक क्षेत्र में अलख जगाने वाली जनपद की अग्रणी संस्था संस्कार भारती द्वारा ''आराधना'' कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र की जयंती पर भावांजलि कार्यक्रम कैंप कार्यालय संस्कार भारती, ओलंदगंज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी ने बाबा से जड़ी हुई स्मृतियों को साझा किया। संरक्षक रविंद्रनाथ ने अपने उदबोधन में कहा की बाबाजी सादगी सरलता की प्रतिमूर्ति थे। वह सभी के प्रति समभाव रखते थे और हम सभी के प्रेरणा रुाोत रहे। संस्कार भारती काशी प्रांत के महामंत्री सुजीत कुमार ने स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि बाबा जी पूरे देश में कलाकारों को जोड़ने का काम किए। पूरा देश ही उनके लिए परिवार था चित्रकला विधा के मर्मज्ञ रहे अनेक चित्रकला प्रदशर््ानियों का आयोजन किया। पद्मश्री बाबा योगेंद्र का जन्म 7 जनवरी 1924 में हुआ था और उनका तिरोभाव 10 जून 2022 में लखनऊ में हुआ। मां भारती के सच्चे सपूत पद्मश्री बाबा योगेंद के बताए हुए सतमार्ग पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संस्था अध्यक्ष डॉक्टर ज्योति दास ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रविंद्र नाथ, ऋषि श्रीवास्तव, कलाविद- रवि कांत जायसवाल, सूर्य प्रकाश मिश्र "बल्ला गुरु ", मनीष अस्थाना, राजकमल व डॉक्टर नरेंद्र पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री अमित गुप्ता 'अंश' ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|