नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। नगर से सटे ठकठौलिया गांव निवासी एक किशोर रविवार की सुबह अपने छत पर चढ़कर पतंगबाजी कर रहा था। पतंगबाजी कर रहा किशोर अचानक छत के एक छोर पर पहंुचा और असंतुलित हो कर पैर फिसलने से किशोर छत से जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर से सटे ठकठौलिया गांव निवासी प्रिंस (11) पुत्र शतीष रविवार की सुबह छत पर चढकर पतंग बाजी कर रहा था। छत की एक छोर से अचानक असंतुलित होकर पैर फिसलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|