जौनपुर: बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं:धनंजय सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर,जौनपुर। बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं उनको तराशने का उत्तरदायित्व गुरु जनों पर निर्भर है। शिक्षा का विस्तृत क्षेत्र होता है उसके स्तर को ऊंचा करके ही हम परिवार, क्षेत्र, समाज तथा राष्ट्र का स्तर ऊंचा कर सकते हैं। यह बातें पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कही। वह शुक्रवार को क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड पर स्थित डॉक्टर शिव मूर्ति सिंह इंटर कॉलेज एवं यसयस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा दिलाएं। समारोह को एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू एवं सुल्तानपुर के धनपतगंज ब्लॉक  के ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने भी संबोधित किया। समारोह में छात्र छात्राओं ने एकांकी, युगल गीत, सामूहिक नृत्य,  जैसा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दशर््ाकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अतिथियों में स्वर्गीय ठाकुर महावीर सिंह की स्मृति में गरीब लोगों में कंबल वितरण भी किया।  समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह तथा अध्यक्षता दिनेश बहादुर सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य द्वय सुजीत कुमार सिंह एवं हरिश्चंद्र सिंह ने किया।  आगंतुकों के प्रति आभार संचालक राजेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह , राम प्रताप सिंह, संध्या सिंह, हेमलता शुक्ला, भारती यादव, रिंकी गौतम, राज यादव, राधिका यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


*#HappyRepublicDay: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

*#HappyRepublicDay: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

*#HappyRepublicDay: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें