नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। पनौली गांव में सोमवार को एक पोखरे में युवक का शव उतराया पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। जानकारी होते ही स्वजन उसके जीवित होने की उम्मीद में उपचार के लिए शाहगंज ले गए। जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव घर ले आये। घटना की सूचना पुलिस को न देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता का कहना था कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। गांव निवासी 22 वर्षीय शोलू वर्मा के पिता विनोद अपने पैतृक घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में पोखरा खोदवाकर उसमें मछली पालते हैं। वहीं बगल मुर्गी फार्म भी चलाते हैं। यहीं दो कमरे का रिहायशी मकान बनाकर रहते भी हैं। शोलू भी पिता के ब्यवसाय में हाथ बंटाता था। सोमवार की सुबह शोलू पोखरे की तरफ गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो स्वजन उसे खोजते हुए पोखरे पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह पानी में औंधे मुंह पड़ा था। घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे से बात की गई तो उन्होंने अनिभज्ञता जाहिर की।
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|